होटल एसोसिएशन उदयपुर ने नारायण सेवा संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का किया अवलोकन

उदयपुर, 19 फरवरी। होटल एसोसिएशन, उदयपुर के पदाधिकारियों ने गुरुवार को नारायण सेवा संस्थान के लियो का गुड़ा परिसर का दौरा कर संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न निःशुल्क सेवा प्रकल्पों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से सर्जरी एवं कृत्रिम अंग लगवाने आए दिव्यांगजनों से भी आत्मीय भेंट की।
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल एवं सचिव उषा शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा आविष्कृत कैलीपर, न्यूमैटिक आर्टिफिशियल लिम्ब निर्माण प्रक्रिया सहित विभिन्न डिजाइनों के कृत्रिम हाथ-पांव की जानकारी प्राप्त की।
पदाधिकारियों ने ऑपरेशन पश्चात दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित सिलाई, मोबाइल रिपेयरिंग एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों का भी अवलोकन किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया।
होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सुदर्शन देव सिंह कारोही ने संस्थान की सेवा-भावना की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में मानव सेवा से जुड़े प्रकल्पों को गति देने हेतु एसोसिएशन तन-मन-धन से सहयोग करेगा।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा हितैषी, जनसंपर्क प्रमुख भगवान प्रसाद गौड़, डॉ. मानस रंजन साहू, अनिल आचार्य, मुकेश शर्मा, दिलीप सिंह एवं बंशीलाल मेघवाल उपस्थित रहे। अवलोकन समारोह का संचालन महिम जैन ने किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!