उदयपुर। नव्या माहेश्वरी क्लब द्वारा सदस्यों के लिए “ट्रैवल अराउंड द वल्र्ड” थीम पर एक भव्य एवं आकर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को “नव्या एयरलाइन” का रूप दिया गया, जहाँ सभी सदस्य यात्रियों के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम की खास बात यह थी कि आयोजन स्थल को एक आलीशान “नव्या एयरलाइन” के टर्मिनल और विमान का रूप दिया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।विमान यात्रा का सजीव अनुभव कार्यक्रम की शुरुआत बोर्डिंग पास और सुरक्षा जांच जैसे रोचक नियमों के साथ हुई, जिससे सभी सदस्यों को असली हवाई यात्रा जैसा अनुभव हुआ।
क्लब की अध्यक्षा किरण अजमेरा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सदस्यों को दैनिक व्यस्तताओं से दूर एक अलग और आनंदमयी वातावरण देना था, जहाँ वे एक ही छत के नीचे पूरी दुनिया की सैर का आनंद ले सकें। मनोरंजक गतिविधियों, खेलों और सरप्राइज सेगमेंट्स ने सभी का उत्साह बढ़ाया और माहौल को खुशनुमा बनाए रखा।
खेल प्रतियोगिताओं में मनोरमा मुंदड़ा, अंकिता मंत्री, स्वाति लड्डा एवं अंजली राठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सारिका छापरवाल, कुसुम सोमानी, रेनू समदानी एवं डॉ. कृतिका पोरवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के संचालन में एयरहोस्टेस की वेशभूषा में अनीता मुंदड़ा, प्रभा काबरा एवं रेखा मोदी ने निभाई। पायलट की भूमिका में चैताली मुंदड़ा एवं प्रिया गुप्ता विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
अन्य उपस्थित सदस्यों में नूपुर जेथलिया, चित्रा , उमा महेश्वरी, पूर्णा सोमानी, किरण पोरवाल सहित सभी ने आज के नव्या माहेश्वरी क्लब में कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इसे यादगार बना दिया।
नव्या माहेश्वरी क्लब में “ट्रैवल अराउंड द वल्र्ड” थीम पर रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
