सफलता की ‘ऊँची उड़ान’: विद्या भवन की 5 ग्रामीण प्रतिभाओं ने जे ई ई मेन परीक्षा 2026 में रचा इतिहास

विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर के पांच  प्रतिभावान छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और  रेजोनेंस  के तकनीकी मार्गदर्शन के दम पर जे ई ई  मेन परीक्षा 2026 (प्रथम सत्र) में 95+ परसेंटाइल हासिल कर अपने सपनों की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है।
ये सभी छात्र हिन्दुस्तान जिंक द्वारा प्रायोजित ‘ऊँची उड़ान’ कार्यक्रम का हिस्सा हैं, जो ग्रामीण और वंचित पृष्ठभूमि के बच्चों को देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए तैयार करता है।
इन 5 होनहारों ने साबित कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और अवसर मिले, तो आर्थिक अभाव सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते।
इस वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सितारे विद्यार्थी  निम्नलिखित हैं  :
अशोक पटेल 99.23
सोयब अली मंसूरी 98.84
आदित्य सोनी 96.80
प्रखर राज सिंह चारण 96.48
खुशी कुंवर देवरा 95.52
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!