मुस्कान क्लब साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम में 25 शिव भजनों की प्रस्तुतियां

उदयपुर | मुस्कान क्लब साप्ताहिक विशेष कार्यक्रम में ईश्वर वंदना स्वयं मंच संचालक श्री के.के. त्रिपाठी के गीत “तू प्यार का सागर है” से हुई । इसके बाद शिवरात्रि के उपलक्ष्य में भजनों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की 25 भजनों की पस्तुतियों से माहौल शिवमय हो गया | प्रस्तुति देने का क्रम श्रीमती रेखा वर्मा (“अकड़ बम बम”), श्रीमती क्षमा माहेश्वरी एवं श्रीमती मधु वर्डिया (“शिव भजन”), दिलीप गबरानी (“सुबह सुबह ले शिव का नाम”), राजकुमार बापना (“मेरे मन में भी शिव, मेरे तन में भी शिव”), श्रीमती कुसुम त्रिपाठी (“सत दृष्टि तांडव”), श्रीमती कुसुम अग्रवाल (“होली खेल रहे महाकाल”), श्रीमती नीरू मिश्रा (“शिव ने लगाए प्यारी पार्वती”), अशोक चौबीसा (“ओम नमः शिवाय”), श्रीमती कल्पना तिवारी (“ओम शिव ॐ शिव परात पराशिव”), श्रीमती ऊषा कुमावत (“जय शिव शंकर, जय भोले नाथ”), उम्मेद सिंह दुलावत (“ओ भोले नाथ, तेरी नगरी में सभी सुखी”), नागदा जी (“नागेंद्र हराया”), श्रीमती नलिनी बंधु (“भक्ति में तेरी रम जाऊं भोलेनाथ”), श्रीमती ऊषा इंटोडिया (“जय आशुतोष भगवान, करो कल्याण”), श्रीमती हेमा जोशी (“गुजराती भजन: शंभू शरण पड़ी”),  के.के. त्रिपाठी (“नमामि शंभु शान्त निर्वाण रूपम्”), श्रीमती जनक बांगड़ (“पूजे दुनिया सारा”),  डूंगर पोरवाल (“जय भोला भंडारी शिव”), कमल सोंधी (“शिव शंभू के दरबार में सब लोगों का खाता”),  भगवान दास टिलवानी (“जरा धीरे धीरे चले”), अनिल भार्गव (“महादेव तुम्हारी जय जय हो”)। इसके पश्चात उपाध्यक्ष सूरज मल पोरवाल द्वारा नए सदस्यों दिलीप पोरवाल, हिम्मत सिंह चंदेल एवं श्रीमती सुशीला त्रिपाठी का परिचय कराया गया।अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री कुमावत साहब द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करने के बाद राष्ट्रगान एवं प्रसाद वितरण के साथ इस पावन कार्यक्रम का समापन हुआ।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!