उदयपुर में बीसीआई के तीनों चैप्टर्स की संयुक्त बैठक आज, बिजनेस नेटवर्किंग और नए अवसरों पर होगा मंथन

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के बीसीआई अल्फा, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा की संयुक्त आधिकारिक बैठक बुधवार 18 फरवरी को होगी।
बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि होटल जगत में शाम 6 बजे से शुरू होने वाली इस आधिकारिक बैठक में बीसीआई अल्फा, बीसीआई उत्सव और बीसीआई युवा के सदस्य एक ही छत के नीचे जुटेंगे। उन्होंने बताया कि इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु बिजनेस इकोसिस्टम को मजबूत करना है, जिसके तहत आगामी बिजनेस कॉम, वूमेंस डे सेलिब्रेशन और बीसीआई एनुअल रिवार्ड्स जैसे कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। साथ ही, तकनीक के माध्यम से व्यापार को सुगम बनाने के लिए एक विशेष बिजनेस मैनेजमेंट एप्प और गिव एंड ग्रो मॉडल पर चर्चा होगी, जो सदस्यों के बीच आपसी लेन-देन और व्यावसायिक पारदर्शिता को नए आयाम प्रदान करेगा।
बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह करीर ने कहा कि यह आयोजन केवल एक बैठक मात्र नहीं, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के बीच समन्वय स्थापित करने का एक सशक्त माध्यम है। इसमें व्यापारिक चुनौतियों के समाधान, बाजार की वर्तमान स्थिति और संगठन को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए रणनीतिक चर्चा की जाएगी, ताकि हर उद्यमी को प्रगति के समान अवसर मिल सकें। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजनेस प्रेजेंटेशन होगा। साथ ही, पिछले सत्र में हुए बिजनेस एक्सचेंज के आंकड़े भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा बेस्ट परफॉर्मेंस पर सदस्यों को रिवॉर्ड भी मिलेगा।
बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा ने बताया कि बैठक के दौरान सामूहिक व्यापारिक गतिविधियों और श्रेफरल बिजनेसश् मॉडल पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसमें इस बात पर विस्तार से मंथन होगा कि कैसे विभिन्न चैप्टर्स के सदस्य एक-दूसरे के पूरक बनकर अपने टर्नओवर में वृद्धि कर सकते हैं और एक मजबूत व्यापारिक गठबंधन तैयार कर सकते हैं।
वहीं, युवा उद्यमियों की भूमिका पर  बीसीआई युवा के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि 18 फरवरी की यह शाम नवाचार और नए व्यापारिक विचारों के नाम रहेगी। बैठक में विशेष रूप से बिजनेस प्रेजेंटेशन के सत्र रखे गए हैं, जहाँ सदस्य अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर सीधे नेटवर्किंग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह मंच नए स्टार्टअप्स और स्थापित व्यवसायों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा, जिससे व्यापारिक एक्सपोजर और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!