भारत विकास परिषद पद्मिनी शाखा द्वारा निशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन

उदयपुर, 13 फरवरी। भारत विकास परिषद पद्मिनी शाखा द्वारा निशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ शिल्पा पामेचा ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस की उपलक्ष में भारत विकास परिषद पद्मिनी शाखा की ओर से दिगंबर जैन बालिका विद्यालय खेरादीवाडा में नेत्र एवं दंत परीक्षण चिकित्सा किया गया, जिसमें सभी छात्राओं में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। नेत्र चिकित्सालय एसजी के सहयोग से यह शिविर  लगाया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य कला करणपुरिया जी ने बताया कि बालिका मे बढ़ती नेत्र एवं दंत समस्याओं में यह यह शिविर अत्यंत लाभकारी रहेगा । इस अवसर पर पूर्व पार्षद विद्या भावसार, डॉ प्रियंका जैन, विनीता जैन, कविता, मीनाक्षी जैन इत्यादि उपस्थित रहे। पद्मिनी शाखा द्वारा आगे भी इसी प्रकार के शिविर लगाए जाते रहेंगे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!