उदयपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभाग बैठक संपन्न, श्रमिक सम्मेलन को लेकर बनी रणनीति

भाजपा ओबीसी मोर्चा संभाग की बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, सहकारिता प्रकोष्ठ सहयोजक प्रमोद सामर, प्रभारियों, ओबीसी मोर्चा अध्यक्षों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।
मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि बजट एवं जीवी बी रामजी श्रमिक सम्मेलन में 5000 से अधिक श्रमिकों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आगामी 21 फरवरी को मुख्यमंत्री राजस्थान भजनलाल शर्मा अथवा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुर में उपस्थित रहेंगे।
बैठक का संचालन उदयपुर देहात ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रेमचंद लोहार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर अध्यक्ष बाबूलाल ओड ने दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री देवीलाल सालवी पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी कुमावत ईश्वर टेलर बांसवाड़ा प्रभारी अनिल पटेल डूंगरपुर प्रभारी प्रेमचंद लोहार उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष बाबूलाल ओड उदयपुर ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश प्रजापत किशन लोहार ओबीसी मोर्चा उदयपुर महामंत्री सहित 60 से अधिक ओबीसी मोर्चा जिला देहात के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!