जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

उदयपुर, 13 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग ने उदयपुर जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के संबंध में पूर्व में जारी आदेशों को अधिक्रमित करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार सीईओ जिला परिषद उदयपुर, रजिस्ट्रार एमएलएसयू उदयपुर, रजिस्ट्रार एमपीयूएटी, अतिरिक्त आयुक्त (योजना एवं नीति) आबकारी विभाग उदयपुर, उपायुक्त (प्रशासन) वाणिज्यिक कर विभाग उदयपुर, निदेशक आरएससीईआरटी उदयपुर, भू प्रबंध अधिकारी उदयपुर, अतिरिक्त आयुक्त टीएडी, अतिरिक्त आयुक्त देवस्थान विभाग, एडीएम (प्रशासन), सचिव यूडीए, अतिरिक्त आयुक्त द्वितीय टीएडी, एडीएम सिटी, उपायुक्त नगर निगम, उपनिदेशक स्वायत्त शासन विभाग उदयपुर, उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग उदयपुर, खेरवाड़ा, भीण्डर, झाड़ोल, वल्लभनगर, बड़गांव, ऋषभदेव, कोटड़ा, नयागांव, गिर्वा, गोगुन्दा व मावली उपखण्ड अधिकारी, एसीईओ जिला परिषद, वरिष्ठ प्रबंधक आरएसएमएम, परियोजना प्रबंधक अनुसूचित जाति विकास निगम, भूमि अवाप्ति अधिकारी यूडीए, उपायुक्त यूडीए, उपायुक्त टीएडी उदयपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!