उदयपुर के स्काउट व रोवर्स को मिला राज्य पुरस्कार अवार्ड

उदयपुर, 13 फरवरी। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उदयपुर जिले के 115 स्काउट्स तथा 11 रोवर्स तथा सलूंबर जिले के 27 स्काउट्स को राज्य पुरस्कार अवार्ड मिला।
उदयपुर जिले के सी.ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय सम्मान समारोह माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस समारोह में उदयपुर और सलूंबर जिले के वर्ष 2025-26 में राज्य पुरस्कार स्काउट व रोवर परीक्षा में सफल रहे स्काउट्स एवं रोवर्स का प्रतिनिधित्व द स्कालर एरिना स्कूल आर के पुरम सैक्टर 09 के स्काउट्स मौलिक गरासिया,गगन सालवी,मनन मेनारिया तथा द विज़न एकेडमी स्कूल उदयपुर के स्काउट्स मृदुल पुरी गोस्वामी ने तथा हैडक्वार्टर ओपन रोवर्स क्रू उदयपुर के रोवर विरेंद्र सिंह चुंडावत ने किया।
स्काउट गाइड राज्य प्रशिक्षण केंद्र जगतपुरा,जयपुर में आयोजित राज्य पुरस्कार सम्मान समारोह में इन स्काउट्स और रोवर्स को महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के करकमलों से राज्य पुरस्कार स्काउट एवं रोवर अवार्ड प्रदान किया गया। पाण्डे ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में भी उदयपुर के स्काउट्स ने हिस्सेदारी निभाई। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में जिला प्रभारी के रूप में वरिष्ठ स्काउटर एवं ट्रेनिंग काउंसलर डॉ भगवती लाल साहू द स्कालर एरिना स्कूल नें इन स्काउट्स का नेतृत्व किया।  अवार्ड प्राप्त कर डा. भगवती लाल साहू के कुशल नेतृत्व में उदयपुर लौटने पर स्काउट्स एवं रोवर्स दल का सिटी रेलवे स्टेशन उदयपुर पर जिले के सी.ओ. स्काउट सुरेन्द्र कुमार पाण्डे, स्कालर एरिना स्कूल के निदेशक डॉ लोकेश जैन, द विज़न एकेडमी स्कूल की प्राचार्या प्रतिमा सामर,स्काउटर हरिशंकर शर्मा, कुलदीप वैष्णव,रोवर्स विशाल गुप्ता, समाज सेवी प्रशांत शर्मा, सहित अभिभावकों ने स्काउट्स दल का अभिनंदन कर शुभकामनाएं और बधाई दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!