ग्रामीण विकास एवं समाज सेवा के अंतर्गत (पोषाकवितरण) कार्यक्रम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। महावीर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित महावीर जैन विद्यालय संस्थान द्वारा आज ग्राम गणेशपुरा, कीर का खेड़ा स्कूल तथा आंगनवाड़ी केंद्र के  लगभग 200 बच्चों को समाज सेवा की भावना के अंतर्गत लायंस क्लब सांझी अवेयरनेस एंड़ एक्शन फाॅर सस्टेनेबिलिटी के डाॅ. राज भाती , डाॅ. कुसुम कोठारी , श्रीमती चंचल मांडावत द्वारा पोशाक वितरित की गई। इस सेवा कार्य का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक डाॅ. हिम्मत लाल वया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था निदेशक डाॅ. आशीष वया, महावीर महाविद्यालय प्राचार्या डाॅ. निर्मला पुरोहित, बी.एड. महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ.ज्योति बाला कुदाल, ग्रामीण विकास एवं सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती नीलम मोदी, कार्यालय अधीक्षक अशोक जैन, सहायक आचार्य डाॅ. भैरूदास वैष्णव, व्याख्यातागण श्रीमती कृष्णा पालीवाल, सुनील पालीवाल, रोशन लाल सालवी, मितेश कुमार शर्मा, भेरूलाल मेघवाल एवं रोहित राव व छात्राध्यापक ने अपना सहयोग प्रदान किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!