महात्मा गांधी विद्यालय : साइकिल वितरण एवं विदाई समारोह संपन्न

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

फतहनगर। नगर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का नि:शुल्क साइकिल वितरण एवं बोर्ड परीक्षार्थियों की विदाई का समारोह मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह में श्री द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल, श्री कृष्णा महावीर गौशाला के जगदीशचन्द्र मूंदड़ा, व्यावसायी कैलाश खंडेलवाल इत्यादि बतौर अतिथि मंचासीन थे। संस्था प्रधान मीनाक्षी एवं स्टाफ द्वारा अतिथि स्वागत किया गया। बोर्ड परीक्षार्थियों को भयरहित होकर परीक्षा देने एवं अच्छे अंक लाने हेतु शिक्षिकाओं ने गुर बताएं। बालिकाओं ने अपने अनुभव शेयर किए तथा परीक्षा परिणाम उन्नयन को लेकर आश्वस्त किया। विदा लेने वाली बालिकाओं का गुड़ धनिया से मुंह मीठा करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में नवी कक्षा की बालिकाओं को अतिथियों के हाथों साइकिल वितरण किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!