लायन मुकेश माधवानी को बेहतरीन लीडरशिप के लिए मिला ‘प्राइड ऑफ द रीजन’ अवार्ड

उदयपुर। लायंस इंटरनेशनल प्रान्त 3233 ई2, संभाग 5 के संभागीय अधिवेशन के दौरान लायंस क्लब उदयपुर अशोका की टीम को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों और उपलब्धियों के लिए विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी को उनकी बेहतरीन लीडरशिप के लिए ‘प्राइड ऑफ द रीजन’ अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, सचिव लायन श्रीचंद खथूरिया एवं उपाध्यक्ष लायन धर्मवीर देवल को उनकी सक्रियता और समर्पण के लिए ‘स्टार ऑफ द रीजन’ अवार्ड प्रदान किया गया। साथ ही, क्लब को शिक्षा व यूथ प्रमोशन हेतु किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब अशोका की टीम को कुल 5 प्रमुख अवार्ड प्राप्त हुए। सम्मान लायन्स इंटरनेशनल के निदेशक पंकज मेहता के साथ संभागीय अध्यक्ष व सम्मानित अतिथियों के कर कमलों से प्रदान किए गए। अधिवेशन में सहभागिता हेतु लिए तृतीय सर्वाधिक अधिकतम रजिस्ट्रेशन के लिए भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से मनीष जैन, समीर रोहिड़ा, भुवनेश्वर माथुर, अरुण कुमार चौबीसा, सीए अनिल जैन, विनोद अग्रवाल, कैलाश केवलिया और शगुन जैन उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने इन उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!