मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर ने किया केके गुप्ता का सम्मान

– केके गुप्ता स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त हुए
उदयपुर, 3 फरवरी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केके गुप्ता को स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। जिस पर मेवाड़ जन शक्ति दल उदयपुर कार्यकारिणी टीम ने गुप्ता के निवास पर जाकर उनका मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा ओढ़ाकर  स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक नरेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल पालीवाल, संरक्षक अतुल शर्मा और डॉ. परमवीर सिंह राव मौजूद थे। संस्थापक नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि केके गुप्ता की इस नियुक्ति पर संगठन ने हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गुप्ता का स्वच्छता और सामाजिक सेवा में योगदान सराहनीय है, और उनकी नियुक्ति से स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक गति मिलेगी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!