राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत आज दिनांक 02.02.2026 को राजकीय कस्तूरबा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025 में कक्षा आठवीं उत्तीर्ण 27 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई ।
समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमान कुंदन चौहान (विधायक प्रतिनिधि) एवं एसडीएमसी सदस्य द्वारा की गई एवं समारोह की अध्यक्षता श्रीमान जगदीश चौबीसा प्रधानाचार्य द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि कुंदन चौहान द्वारा छात्राओं को शुभकामनाएं दी गई अध्यक्ष जी द्वारा छात्राओं को शुभकामना के साथ निरंतर आगे प्रगति के पद पर बढ़ते रहने की सीख दी गई समारोह में विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा।
राज्य सरकार की निशुल्क साइकिल योजना के तहत 27 छात्राओं को मिली साइकिलें
