भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के सम्मान में सूरज पोल पर हर्षोल्लाह जताते हुए शुभकामना प्रेषण

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी के  संगठन पर्व के अंतर्गत नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में मंगलवार सायं सुरजपोल चौराहा स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा स्थल पर भव्य आतिशबाजी एवं हर्षोल्लास का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चयन संगठन की एकजुटता अनुशासन और कार्यकर्ताओं के विश्वास का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अलका मुंदडा भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ शहर विधायक ताराचंद जैन ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल जोशी रवींद्र श्रीमाली दिनेश भट्ट पूर्व महापौर युधिष्ठिर कुमावत रजनी डांगी चंद्रसिंह कोठारी गोविंद टाक महामंत्री पारस सिंघवी देवीलाल सालवी डॉ.पंकज बोराणा जिला उपाध्यक्ष करणसिंह शक्तावत मंडल, दिग्विजय श्रीमाली,जगदीश शर्मा,अध्यक्ष विजय आहुजा ने आदि वरिष्ठ पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन के साथ हर्ष जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा शहर जिला पदाधिकारी तुषार मेहता खुशबू मालवीय डॉ सीमा चंपावत दुदाराम डांगी गोविंद दीक्षित ओम पारीख मण्डल अध्यक्ष सुनील चौधरी रणजीत दिगपाल पूर्व जिला मंत्री दीपक बोलिया  गजेंद्र भंडारी युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सन्नी पोखरना, जिनेंद्र शास्त्री,मोहित सुरेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी  प्रदेश जिला महिला युवा मोर्चा एवं मंडल पदाधिकारी वर्तमान व पूर्व पार्षद शक्ति केंद्र संयोजक तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताई। भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन भाजपा शहर जिला उदयपुर द्वारा किया गया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!