उदयपुर। सुबह 7.30 बजे रिवर फ्रंट गार्डन से न्यू नवरतन कांप्लेक्स में वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे क्षेत्र में व लगभग 40 सोसायटीज के समक्ष प्रभातफेरी निकाली। खूबसूरत केसरिया ध्वज के साथ भजन कीर्तन व श्री राम व श्री हनुमान के नारों साथ पूरा क्षेत्र पवित्र हो गया। वरिष्ठ नागरिकों का ये समूह अद्वितीय ऊर्जा से भरपूर था जिनमें महिलाएं भी बहुत ज्यादा उत्साहित थी। जगह जगह पर टावर्स के नागरिकों ने फूल बरसा कर फेरी का स्वागत किया व नमकीन, मिठाई एवं सूखे मेवे का भोग कराया।
लगभग 2 किलोमीटर की फेरी 2 घंटे तक गरिमामय वातावरण में संपूर्ण हुई। सुरेश वाधवानी, राजकुमार बंसल एवं अशोक जालान ने पूरी परिक्रमा में विशेष सहयोग दिया।
