उदयपुर के युवा उद्यमी प्रवीण सुथार को मिला लाइन प्राइड अवॉर्ड 2025

उदयपुर। उद्योग क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं राजस्थान में सामाजिक कार्यों के लिए उदयपुर के युवा उद्यमी प्रवीण सुथार को लायंस क्लब जयपुर हवामहल द्वारा लाइन प्राइड अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर बाजपेई, अध्यक्ष अंकित खंडेलवाल एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेटर कैलाश खंडेलवाल द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने प्रवीण सुथार के उद्योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। पुरस्कार प्राप्त करने पर सुथार ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए समाज के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!