राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण ब्यूरो ने मनाया विश्व मृदा दिवस 2025

उदयपुर। भा.कृ.अनु.प.-राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो क्षेत्रीय केन्द, उदयपुर में आज दिनांक 05.12.2025 शुक्रवार को विश्व मृदा दिवस 2025 मनाया गया। जिसमें पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय नम्बर 1, प्रतापनगर के 60 छात्र-छात्राओं और अध्यापको ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. बी. एल. मीना, प्रमुख, क्षेत्रीय केन्द्र ने विश्व मृदा दिवस की महत्ता एवं आवश्यकता से अवगत कराया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को कृषि के क्षेत्र में करियर और विभिन्न तकनीक की जानकारी दी एवं सतत फसल उत्पादन के लिए मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार के लिए केन्द्र की गतिविधियों और संतुलित पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों से आग्रह किया कि वह शिक्षकों और वैज्ञानिकों के साथ सक्रियता से संवाद करें, ताकि मृदा और जल संरक्षण के बारे में बेहतर समझ विकसित कर सकें।
डॉ. महावीर नोगिया, वैज्ञानिक एवं नोडल अधिकारी ने सतत खाद्य उत्पादन के लिए मृदा स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी और टिकाऊ उत्पादन प्राप्त करने की दिशा में खादों, उर्वरकों, अन्य रसायनों के संतुलित उपयोग और मृदा स्वास्थ्य के रखरखाव की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कृषि और इसके सहायक क्षेत्रों की भी जानकारी दी। कृषि नवाचार के बढ़ते महत्व और करियर की जानकारी दी।
इस आयोजन में डॉ. अभिषेक जांगीड़ (वैज्ञानिक) द्वारा छात्र-छात्राओं का कृषि विज्ञान से सम्बंधित ज्ञान परिक्षण हेतु प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये गए तत्पश्चात डॉ. आर. एस. मीणा (वरिष्ठ वैज्ञानिक) ने विधार्थियों को मृदा संग्रहालय का दौरा कराते हुए भारत और राजस्थान, गुजरात की मृदाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. लाल चंद मालव (वैज्ञानिक) ने भौतिक और रासायनिक प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराते हुए मृदा के सूक्ष्म पोषक तत्वों, भौतिक और रासायनिक गुणों तथा उनके मापन के बारे में जानकारी दी तथा भौतिक और रासायनिक गुणों के महत्व एवं विश्लेषण के बारें में बताया। अन्त में डॉ. रोशन लाल मीणा (वरिष्ठ वैज्ञानिक) ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में डॉ. बृजेश यादव (वैज्ञानिक), सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री उन्नीकृष्णनन नायर एवं केन्द्रीय विद्यालय के अध्यापक श्री तेजपाल सिंह तथा केन्द्र के समस्त वैज्ञानिकों, अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!