लफ़्ज़ो की महफ़िल की काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह 23 नवम्बर को अशोका पैलेस में

उदयपुर, 17 नवम्बर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था लफ़्ज़ों की महफ़िल द्वारा आगामी रविवार, 23 नवम्बर को अशोका पैलेस, जुडियो शोरूम के ऊपर, 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस अवसर पर शहर के प्रख्यात कवि, साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय “प्रेमी” के सान्निध्य में किया जाएगा।

पं. शाकद्वीपीय ने बताया कि इस माह की काव्य प्रतियोगिता का विषय इस बार “सर्दी आने वाली है” निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे, वहीं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता सम्मान पत्र दिए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के पांच वरिष्ठ साहित्यकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!