उदयपुर। लायंस क्लब अशोका द्वारा समाज सेवा गतिविधियों की श्रृंखला “आओ खुशियाँ बाँटें” के अंतर्गत आज आयोजित वस्त्र एवं ऊनी वस्त्र संग्रह शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद परिवारों तक गर्म कपड़े पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया।
क्लब के चार्टर अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने बताया कि शिविर में प्राप्त ऊनी वस्त्र एवं अन्य उपयोगी कपड़े आगामी दिनों में गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों तक पहुँचाए जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों द्वारा मिली गर्मजोशी और सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
अशोका पैलेस, शोभागपुरा में आयोजित इस शिविर में क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी, लायन समीर रोहिडा, लायन पंकज जानी, लायन अजीज अली, लायन अनिल माथुर, लायन कैलाश केवल्या, अजय राठौर ,कैलाश गमेती सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर संग्रहण और व्यवस्थापन का कार्य संभाला।
क्लब ने बताया कि प्राप्त सभी वस्त्रों को छाँटकर जल्द ही विभिन्न बस्तियों और जरूरतमंद इलाकों में वितरित किया जाएगा, ताकि ठंड के मौसम में अधिक से अधिक परिवारों को राहत मिल सके।
इन महिला सदस्यों का भी सहयोग रहा :-
• मधु केवलिया
• पारिधि मेहता
• चेतना जैन
• अंकिता जोशी
• नियति कंठालिया
• सूर्या वैष्णव
• प्रियंका शर्मा
• हर्षा नेभनानी
• निशा राठौड़
: प्रेम लता कुमावत
यह मानवता सेवा का आयोजन समाज में दया, करुणा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सफल कदम साबित हुआ।
