खेरवाड़ा, नेमीनाथ जिनालय में चातुर्मासरत आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी संसंघ को आज रविवार को तहसील रोड स्थित शांतिनाथ जिनालय के सभागार में आध्यात्मिक वर्षायोग से संबंधित पुस्तिका स्मृति_2025 भेंट की गई।
चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली ने बताया कि आर्यिका संघ का वर्षा योग नेमीनाथ जिनालय में सम्पन्न हुआ। इस दौरान मंगल प्रवेश,कलश स्थापना,भक्तामर विधान,कल्पद्रम महामंडल विधान,सिद्धचक्र विधान,नेमीनाथ विधान,मुनिश्रुवत विधान,आचार्य अवतरण दिवस,पिच्छी परिवर्तन,कलश निष्ठापन जैसे विविध धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए थे । चातुर्मास कमेटी ने इन सभी कार्यक्रमों की मीडिया में प्रकाशित तथा अन्य कार्यक्रमों को संजोकर प्रत्येक कार्यक्रम की फोटो सहित बुक लेट स्मृति_2025 लेमिनेशन सहित प्रवचन उपरांत आज आर्यिका संघ के श्री चरणों में भेट की। आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी ने पुस्तिका के संग्रहण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली,समाज अध्यक्ष वीरेन्द्र बखारिया,उपाध्यक्ष विपिन वखारिया,महामंत्री पंकज जैन,चातुर्मास कमेटी मंत्री कुलदीप जैन,कोषाध्यक्ष हेवन फड़ीया,जैन समाज अध्यक्ष रमेश कोठारी, पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर कोठारी,रमण जैन,कन्हैयालाल जैन,बाबूलाल पारस, रितेश जैन,परेश जैन,शालीन जैन सहित कई धर्मावलंबी उपस्थित थे।
