शिक्षक संघ राष्ट्रीय की महिला संवर्ग संगोष्ठी संपन्न 

        खेरवाड़ा, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा खेरवाड़ा की महिला संवर्ग बैठक विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुई। संगोष्ठी के प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता अंजू बाला मीणा ने रानी अबक्का बाईजी के जीवन चरित्र एवं समाज व देश हित के योगदान पर विस्तृत वार्ता की। द्वितीय सत्र की मुख्य वक्ता प्रदेश शैक्षिक प्रकोष्ठ की सहसंयोजिका जय माला पानेरी ने संगठन की गतिविधियां, कार्य योजना और संगठन में मातृशक्ति की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र की अध्यक्षता मंत्री अनिता पटेल द्वारा की गई। तृतीय सत्र 54 महिला संभागियों के जिज्ञासा समाधान का रहा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त एसीबीईओ चंद्रकांत व्यास ने सभी को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उप शाखा अध्यक्ष मगनलाल डामोर, मंत्री दिनेश कुमार पटेल, एसीबीईओ ज्योति प्रकाश पटेल, डायालाल कलाल, रामलाल पटेल, अनिल व्यास, सविता परमार, विनम्रता पटेल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार महिला मंत्री अनिता पटेल ने व्यक्त किया। इंदिरा मीणा ने सभी का धन्यवाद किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!