उदयपुर | 26 अक्टूबर 2025 | श्री चित्रगुप्त सभा उदयपुर द्वारा संगीतमय कथा एवं कलम- दवात पूजन का आयोजन किया गया।
आयोजित सभी समाज जन द्वारा कलम- दवात पूजन एवं आराध्य देव श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना की गई। पूजन के मुख्य यजमान उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद माथुर ,जयारानी माथुर, कुलदीप माथुर, अनिता माथुर, अनुकूल माथुर रहे । सामूहिक संगीतमय कथा कार्यक्रम यजमानों द्वारा स्व राजेवरी माथुर की स्मृति में की ल संगीतमय कथा रवि पालीवाल द्वारा की गई l कथा सम्पन्न होने के पश्चात् चित्रगुप्तजी महाराज की आरती की गई तथा प्रसाद वितरण किया l कार्यक्रम में ललित नारायण माथुर, शक्ति नारायण माथुर, दीपक माथुर, गोविन्द माथुर, सुनील पंचोली ,रविन्द्र माथुर, योगिता माथुर एवं 80 से अधिक समाज जन उपस्थित रहे l अंत में उपाध्यक्ष नरेन्द्र माथुर ने सभी का सभा की ओर से अभिनन्दन कर अपनी भाभीजी को गायत्री मन्त्र से श्रद्धांजलि दी |
संगीतमय कथा एवं कलम- दवात पूजन
