अशोका पैलेस में काव्य गोष्ठी व सम्मान समारोह आज होगा आयोजित : मुकेश माधवानी

उदयपुर। शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था “लफ़्ज़ों की महफ़िल” द्वारा रविवार को एक भव्य मासिक काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन अशोका पैलेस (जुडिओ शोरूम के ऊपर), 100 फीट रोड, शोभागपुरा, उदयपुर में संपन्न होगा।

संस्था के संस्थापक मुकेश माधवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मासिक आयोजन साहित्य प्रेमियों के लिए एक मंच प्रदान करता है, जहाँ कवि और रचनाकार अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में सृजनशीलता का संचार करते हैं।

संयोजक पं. पुरुषोत्तम शाकद्वीपीय “प्रेमी” ने बताया कि इस बार की गोष्ठी का विषय “दीपावली” रखा गया है। इसी विषय पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार व सम्मान पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों को भी सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम में शहर के पांच वरिष्ठ साहित्यकारों को उनके विशिष्ट साहित्यिक योगदान के लिए विशेष सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।

संस्था का उद्देश्य उदयपुर के साहित्यिक वातावरण को और समृद्ध बनाना तथा नए रचनाकारों को प्रोत्साहन देना है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!