रामी रॉयल में 17 अक्टूबर को होगा ‘बीसीआई कनेक्ट’ कार्यक्रम
उदयपुर, 11 अक्टूबर। बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) की ओर से 17 अक्टूबर 2025 को रामी रॉयल में ‘बीसीआई कनेक्ट’ नामक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बिजनेस सर्कल इंडिया के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से बीसीआई के सभी चैप्टरों के सदस्य और पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसाय जगत में नेटवर्किंग को मजबूत करना, आपसी तालमेल बढ़ाना और नए अवसरों पर चर्चा करना रहेगा।
बीसीआई के मुकेश माधवानी ने कहा कि इस आयोजन में भारत के व्यापारी, उद्यमी और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्र होंगे। इस मुलाकात से व्यापारिक समुदाय के बीच सहयोग बढ़ेगा और व्यापार के विकास में नई दिशा मिलेगी।
