ग्राम पंचायत झाड़ोल के सभागार हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, योजना को किसान कल्याण की दिशा में बताया ऐतिहासिक कदम

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
पीएम धन-धान्य कृषि योजना लांच
उदयपुर ।
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘पीएम धन-धान्य कृषि योजना’ के वर्चुअल लॉन्च का विशेष लाइव प्रसारण शनिवार को ग्राम पंचायत झाड़ोल में भा.कृ.अनु.प.- राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण एवं भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो, क्षेत्रीय केन्द्र, उदयपुर द्वारा आयोजित किया जिसमें 137 किसानों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में एक विशेष कृषि कार्यक्रम में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में 42 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शुभारंभ, लोकार्पण और शिलान्यास किया। श्री मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में 35 हजार करोड़ रूपये से अधिक की लागत वाली कृषि क्षेत्र की दो प्रमुख पहलों, पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन का शुभारंभ किया।
24 हजार करोड़ रुपये की लागत से पीएम धन धान्य कृषि योजना की शुरुआत की गई है।
इससे पूर्व एक किसान संगोष्ठी और किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता डॉ. बी. एल. मीना, प्रमुख, क्षेत्रीय केन्द्र ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती बसन्ती देवी मीणा उपस्थित थी। कार्यक्रम में डॉ. आर. पी. शर्मा (प्रधान वैज्ञानिक), डॉ. आर. एस. मीणा (वरिष्ठ वैज्ञानिक), डॉ. रोशन लाल मीणा, डॉ. महावीर नोगिया, डॉ. अभिषेक जांगीड, डॉ. लाल चन्द मालव, डॉ. अजीत कुमार मीणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उपस्थित किसानों से संवाद किया । सभी ने इस योजना को किसान कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
वक्ताओं ने कहा कि यह योजना 2025-26 से 2030-31 तक चलेगी और प्रतिवर्ष 24,000 करोड़ रुपये के बजट से 1.7 करोड़ किसानों को लाभान्वित करेगी। पीएम मोदी ने इसे ‘किसानों के बेहतर भविष्य की गारंटी’ बताया। योजना में 11 मंत्रालयों की 36 योजनाओं को एकीकृत किया गया है, जो जलवायु-अनुकूल खेती, वित्तीय सहायता, गुणवत्ता बीज और बाजार पहुंच सुनिश्चित करेगी। साथ ही, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन भी शुरू हुआ, जो प्रोटीन-समृद्ध फसलों को बढ़ावा देगा।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!