जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने उदयपुर आगमन पर मंत्री जी का स्वागत अभिनंदन किया एवं खाद्य आपूर्ति मंत्रालय से संबंधित विषय पर उदयपुर शहर एवं ग्रामीण की समस्याओं पर बातचीत की।नागरिक खाद्य और आपूर्ति मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही है जिनका फायदा आम जन तक पहुंचना चाहिए इसके लिए हम सब प्रयासरत रहे। सक्षम लोगों द्वारा सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का त्याग करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकार की विभिन्न योजना चाहे वह गैस सिलेंडर हो राशन हो या संबंधित अन्य वस्तुए हो अधिक से अधिक संख्या में उनकी पहुंच हो सके।
प्रदेश संयोजक सहकारिता प्रमोद सामर ने सुमित गोदारा से औपचारिक भेंट कर वार्तालाप किया के सरकार की योजनाओं का आम जनता तक पहुंचने में किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और उनका निराकरण कैसे हो।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत द्वारा राजस्थान में जनजातीय उपयोजना क्षेत्र की सार्वजनिक वितरण प्रणाली विषयक पुस्तक भेंट की गई।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष आदरणीय गजपाल सिंह राठोड व देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली जिला महामंत्री शहरडॉ पंकज बौराणा जिला मंत्री तुषार जी मेहता अशोक शर्मा खुशबू मालवीय मंडल अधय अधियक्ष रणजीत दिगपाल सुरेन्द्र सिंह पंवार हितेश प्रजापत अशोक नागदा देवेन्द्र साहू पूर्व पार्षद दीपक कुमावत डॉओम पारीक व समस्त भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी युवा मोर्चा से हिमांशु बागड़ी सुरेंद्र सिंह पवार अमन आसमानी हितेश प्रजापत साहिल बोरदिया व।कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
