अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में एमबी हॉस्पीटल में मरीजों को किए फल वितरण

उदयपुर। श्री श्री 1008 महाराजा श्री अग्रसेन जी के 5149वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति की ओर से चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरुवार को महाराणा भूपाल हॉस्पीटल में मरीजों को फल वितरण किया गया।
मुख्य संयोजक अशोक अग्रवाल तथा प्रचार प्रसार समिति संयोजक रवींद्र अग्रवाल व राजेश अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के कार्यक्रमांे के तहत रक्तदान, गौवंश को चारा, मरीजों को फल वितरण, वृक्षारोपण, वाहन रैली, हवन पूजन, झंडारोहण तथा सांस्कृतिक संध्या की रचना की गई है। गुरुवार को समाज के लोग बडी संख्या में महाराणा भूपाल हॉस्पीटल पहुंचे जहां अलग-अलग वार्डों में जाकर महाराजा अग्रसेनजी की जयकारों के साथ मरीजों को फल वितरण किया गया। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने भी सहयोग किया।
कार्यक्रम में उपमुख्य संयोजक सतीश अग्रवाल, लश्करी पंचायत अध्यक्ष दिनेश चंद अग्रवाल, अग्रसेन नगर समिति अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, धानमंडी अग्रवाल समाज अध्यक्ष जगदीप मंगल, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश अग्रवाल, शिवप्रकाश अग्रवाल, वीणा अग्रवाल, रमा मित्तल, नीलम अग्रवाल, नीतू गुप्ता, दीपिका अग्रवाल, गीता अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सीपी बंसल, लश्करी समाज सचिव गजेंद्र अग्रवाल, प्रवासी अग्रवाल सचिव राजेश अग्रवाल सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष सहयोग राजेश अग्रवाल का रहा। कार्यक्रमों की श्रृंखला में शुक्रवार को सुबह 9 बजे गुलाबबाग में पौधरोपण किया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!