महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एक दिवसीय षिविर का आयोजन

उदयपुर। महावीर अम्बेश गुरू महाविद्यालय, फतहनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों के सत्र 2025-26 के द्वितीय एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में महाविद्यालय कार्यवाहक प्राचार्य देवेंद्र सिंह राठौड ने स्वयं सेवकों को श्रमदान का महत्व बताते हुए कहा कि यह निस्वार्थ सेवा कार्य है इसमें सभी स्वयं सेवक स्वेच्छा से सामुदायिक कार्य में भागीदार बन राष्ट्र की सेवा करे।

शिविर के द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. शारदा जोशी के निर्देशन में स्वयं सेवकों ने स्वच्छता ही सेवा जागरूकता रैली निकाली स्वयं सेवक महाविद्यालय परिसर से निकलते हुए ’स्वच्छ हाथ, उज्ज्वल भविष्य.स्वच्छ रहें, स्वस्थ रहें. हम सबने ये ठाना है, देश को स्वच्छ बनाना है’ जैसे नारे लगाते हुए सडकों पर कूडा कचरा उठाते हुए महावीर गौशाला पहुंचे वहां स्वयं सेवकों एवं महाविद्यालय स्टाफ सदस्यों ने प्लास्टिक,कूडा कचरा एकत्रित कर नष्ट किया अ©र गौशाला भूमि में हो रही खरपतवार को भी नष्ट कर झ्ााडू लगाकर श्रमदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया शिविर का समापन स्वयं सेवकों द्वारा सांस्कृतिक भजन कीर्तन से किया

शिविर के दौरान दोनों इकाइयों के 92 स्वयं सेवक एवं सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहें।

 

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!