रोशन होंगे बिजली से वंचित घर : मुकेश माधवानी
उदयपुर।सुरों की मंडली और रोटरी क्लब उद्यम के संयुक्त तत्वावधान में संगीतमय संध्या का आयोजन 4 अक्टूबर (शनिवार) को द होटल जगत में सायं 5:30 बजे से होगा।
सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि सामाजिक पहल है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से प्राप्त होने वाली राशि का एक हिस्सा अक्षय ऊर्जा प्रोजेक्ट जिसे रोटरी उद्यम तीन वर्षों से चला रहा है, में काम लिया जाएगा जिससे उदयपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को सौर ऊर्जा से संचालित लैंप उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा, जो आज भी बिजली और रोशनी से वंचित हैं।
मुकेश माधवानी के निर्देशन में होने जा रहे कार्यक्रम का संचालन वैभव शर्मा करेंगे। जूली मरमट एवं देवेंद्र चौधरी सह-आयोजक के रूप में भागीदारी निभा रहे हैं।
