खेरवाड़ा, कस्बे के विभिन्न जिनालयों में दिगंबर जैन समाज के 10 दिवसीय पर्यूषण पर्व समारोह आज गुरुवार से प्रारंभ हो रहे हैं। शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर तहसील रोड, नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सदर बाजार, आदिनाथ जैन मंदिर स्वस्तिक कॉलोनी एवं शांतिनाथ जिनालय महावीर कॉलोनी में आज से 10 दिनों तक धर्म प्रभावना रहेगी। सभी मंदिरों में रोज प्रातः भगवान का अभिषेक, शांति धारा एवं 10 लक्षण धर्म की पूजा पढ़ी जाएगी। शाम को महा आरती एवं विभिन्न प्रकार के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समापन के अगले दिन रथ महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
दिगंबर जैन समाज के दस दिवसीय पर्यूषण पर्व आज से
