(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल खेरवाड़ा में ‘नो बैग डे’ के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान भरत कुमार मीणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से बाहरवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में इण्टर हाउस (ग्रीन,रेड ,यलो और ब्ल्यू हाउस) आधारित छात्र वर्ग एवं छात्रा वर्ग हेतु अलग-अलग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का संचालन कार्यक्रम प्रभारी पंकज सालवी एवं आशिष कुमार मीणा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। निर्णायक रमेश चंद्र लोहार,भक्तवीर सिंह राठौड़ और योगा टीचर बंशीलाल मीणा रहे।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
वरिष्ठअध्यापक दिनेश कुमार रावल ने विद्यालय परिवार की ओर से प्रतिभागियों को बधाई देकर प्रोत्साहित किया।
