(प्रतीक जैन)
खेरवाड़ा, थाना क्षेत्र के खोखादरा बादेश्वर आम रोड पर शुक्रवार शाम बाद सूचना मिलने पर थाना अधिकारी दलपत सिंह राठौड़ के निर्देशन में हैड कांस्टेबल राकेश कुमार ने कार्यवाही करते हुए अजय पुत्र मणी लाल मीणा उम्र 23 वर्ष निवासी बंजारिया के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्त अजय अवैध रूप से एक लोहे की धारदार नंगी छुरी को अपने कब्जे में रखते हुए लहराते हुए आने जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा था। पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त से धारदार नंगी छूरी बरामद की गई। देर शाम प्रकरण दर्ज कर हेड कांस्टेबल तारा चंद द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
