उदयपुर, 23 जुलाई: बिजनेस सर्कल इंडिया निर्माण (बीसीआई निर्माण) की मासिक बैठक 26 जुलाई को उदयपुर मैरियट हॉटल में आयोजित की जाएगी। बैठक का समय शाम 4 बजे से 6 बजे निर्धारित किया गया है।
बैठक में कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े व्यापारी और प्रोफेशनल्स हिस्सा लेंगे।
अध्यक्ष श्री उपेंद्र तातेड़ ने बताया कि निर्माण क्षेत्र के व्यापारी और प्रोफेशनल्स बहुत सारे साझा मुद्दों और अवसरों से जुड़े होते हैं। हमारा प्रयास है कि उन्हें एक ऐसा मंच मिले जहाँ वे खुलकर चर्चा कर सकें, सीख सकें और एक-दूसरे के अनुभवों से लाभ उठा सकें।
संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि बैठक में दो प्रमुख सत्र आयोजित किए जाएंगे।
प्रेज़ेंटेशन सेशन में निर्मल जी हरपावत और राजू जी शर्मा अपने अनुभव साझा करेंगे, जबकि एजुकेशन स्लॉट में श्री उपेंद्र तातेड़ निर्माण क्षेत्र से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियाँ देंगे।
