अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्ट 2025 विषय संविधान की धार मर्यादाओं का हो आधार के पोस्टर का विमोचन किया गया

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर 15 जुलाई,अणुव्रत समिति उदयपुर द्वारा अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैक्ट 2025 विषय संविधान की धार मर्यादाओं का हो आधार अनुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में गायन,चित्रकला,भाषण,कविता निबंध आदि समूह कक्षा एक = कक्षा 5 से 8,

समूह 2 = कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है  प्रतियोगिता के पोस्टर का  विमोचन महाप्रज्ञ विहार भुवाना में साध्वी त्रिशला कुमारी के सानिध्य में किया गया
 समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र सेन ने बताया कि अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशानुसार उदयपुर अनुव्रत समिति द्वारा अनुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टैस्ट 2025 का आयोजन 25 जुलाई 2025 तक स्कूल लेवल पर 27 जुलाई 2025 तक जिला स्तर पर 30 अगस्त 2025 को राज्य स्तर पर तथा 5 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय स्तर पर अहमदाबाद में होगा. जो भी विद्यार्थी स्कूल लेवल पर भाग ले रहे हैं उन्हें 10 दिन के अंदर ई सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे
 इस प्रतियोगिता के लिए उदयपुर जिले के 1000 स्कूलों के पंजीयन हो चुके हैं इस कांटेस्ट में 28 राज्यों 220 शहर और कसबो के विद्यालयों को करीबन 1 लाख विद्यार्थी भाग ले रहे हैं
 पंजीयन की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2025 रहेगी प्रतियोगिता में पंजीयन किए हुए विद्यालय के विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे. पंजीयन हेतु अणुव्रत समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा के मोबाइल नंबर 9414159617   पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं
 पोस्टर विमोचन के अवसर पर तुलसी निकेतन के अध्यक्ष अरुण कोठारी  कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश बाबेल,  अणुव्रत समिति अध्यक्ष प्रणिता तलेसरा,  तेरापंथ सभा अध्यक्ष कमल नाहटा,महिला तेरापंथ  मंडल अध्यक्ष रेनू बाला रमेश सिंघवी डॉक्टर शंकर लाल इंटोदीया भगवती सुराणा कांता कोठारी आदि सदस्य उपस्थित थे..
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!