जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिये 4 बातों का ध्यान रखेंः कृतार्थप्रभाश्री

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर वासुपूज्य महाराज मन्दिर का ट्रस्ट की ओर से सुरजपोल बाहर स्थित दादाबाड़़ी में आयोजित किये जा रहे चातुर्मास में आयोजित धर्मसभा में कृतार्थप्रभाश्री ने कहा कि चातुर्मास में हम नित्य जिनवाणी का श्रवण कर रहे है। जीवन में सफलता के लिए दृढ़ संकल्प, मनोबल का होना बहुत आवश्यक है। लक्ष्य बनाना बहुत जरूरी है। संकल्प के बिना व्यति ना तो संसार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है ना ही आध्यात्मिक क्षेत्र में,इसलिए जीवन में आराधना करनी हो तो, दृढ संकल्प होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि संकल्प करने के बाद हमारा मनोबल भी ऊंचा होना चाहिए। अच्छे कार्य में विध्न तो आएंगे ही परंतु मजबूत मनोबल हमें सफलता दिलाएगा।.
इस अवसर पर साध्वी विरलप्रभाश्री ने बताया कि 4 अनुयोग है। द्रव्यानुयोग, चरणानु कथानुयोग, गणितानुयोग। कथानुयोग में सागरदत्त चरित्र को आज से नित्य श्रवण करवाया जाएगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!