इन्द्रधनुषी प्रयोग एवं संभावनाओं पर आधारित हिन्दी की दुनिया नामक पुस्तक का हुआ विमोचन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। मधुकर दुबे द्वारा स्व. सत्यप्रकाश दुबे की स्मृति में आज मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फ्यूजन सोल्यूशन कंपनी में आयोजित एक शाम गुरूवर के नाम कार्यक्रम में लेखिका बिन्दु गुप्ता द्वारा इन्द्रधनुषी प्रयोग एवं संभावनाओं पर आधारित रचित पुस्तक हिन्दी की दुनिया का विमोचन समाजसेविका शकुन्तला दुबे किया गया।
लेखिका बिन्दु गुप्ता ने इस पुस्तक को अपने गुरू एवं प्रेरणा स्तम्भ स्व. सत्यप्रकाश दुबे को समर्पित की है। इस अवसर पर साहित्यकार अहेश पंचाल ने पुस्तक समीक्षा करते हुए कहा कि इस पुस्तक को लेखिका का सार्थक प्रयास और हिन्दी अनुप्रयोगों से सरलतम तरीके से विद्यार्थियों,शिक्षकों एवं सुधि पाठकों के लिये शिक्षण प्रविधियों  का मनोरंजक दस्तावेज बताया। कवि एवं साहित्यकार दिनेश प्रजापति दीनू ने भाषा की विविधता और संभावनाओं को उत्साही दस्तक देने वाला श्ांखनाद बताया।
डॉ. छवि ने लेखिका बिन्दु गुप्ता के व्यक्तित्व एवं अदम्य साहसिक यात्रा की सराहना की। लेखिका कैंसर एवं ह्दय की बीमारी से जूझते हुए अपने हौसलों से जीतने की जिद वाली कलम की पक्की रचनाकार है। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार,शिक्षाविद्,व शिक्षा से जुड़े गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इस अवसर पर. श्रीमती श्वेता दुबे, शिक्षाविद प्राचार्य अरुण, वरिष्ठ गणमान्य सदस्यगण मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पारुल बनिया ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फ्यूजन सोल्यूशन प्रा. लि. के प्रबन्ध निदेशक मधुकर दुबे ने मधुकर दुबे ने लेखिका के प्रति कृत आभार प्रकट कर पुस्तक लेखन की बधाई दी। अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नगारिकों का आभार ज्ञापित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!