वरिष्ठ तीर्थ यात्रा योजना के तहत 5वीं ट्रेन हुई रवाना, गंगासागर भ्रमण कर सकेंगे वरिष्ठजन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
जयपुर, 11 नवंबर। प्रदेश की लोकप्रिय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अन्तर्गत 5वीं ट्रेन शुक्रवार को जोधपुर से गंगासागर के लिए रवाना हुई। 1 हजार से अधिक यात्री इस ट्रेन के जरिए निशुल्क गंगासागर तीर्थस्थल का भ्रमण करेंगे।
देवस्थान मंत्री श्रीमती शकुंतला रावत ने सभी तीर्थ यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि देवस्थान विभाग द्वारा बुजुर्ग यात्रियों की आरामदायक यात्रा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। पूर्व में गई 4 ट्रेनों से आए यात्रियों से भी फीडबैक लेकर भी व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!