उदयपुर। पुलिस उप अधीक्षक यातायात, उदयपुर ने बताया कि दिनांक 12.11.2022 एंव 13.11.2022 को वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजन होने से दिनांक 12.11.2022 एंव 13.11.2022 को भारी वाहन, रोडवेज बसे ,अनुबंधित बसें ,प्राईवेट बसें एवं ट्रावेल्स बसों का रूट निम्न प्रकार से रहेगा ।
01. जयपुर,अजमेर,भीलवाडा,चितौडगढ,कोटा,प्रतापगढ, नीमच मन्दसौर से आने वाली सभी बसों का रूट प्रतापनगर से ठोकर चैराया ,सेवाश्रम चैराया जडाव नर्सरी सबसिटी सेन्टर तक रहेगा तथा प्राईवेट बसों का स्टोपेज सबसिटी सेन्टर पर रहेगा तथा रोडवेज की बसें रेतीस्टेण्ड से पारस चैराया से उदियापोल रोडवेज बस डीपो आ सकेगी।
02. जयपुर,अजमेर,भीलवाडा,चितौडगढ,कोटा,प्रतापगढ, नीमच,मन्दसौर,की रोडवेज बसों का रूट उदियापोल रोडवेज डीपो से पारस चैेराया, रेतीस्टेण्ड, हाडीरानी चैराया,झडाव नर्सरी,एकलिंगपुरा चैराया,प्रतापनगर चैराया होते हुये रहेगा। प्राईवेट बसों का रूट सबसिटी सेन्टर से हाडीरानी चैराया,जडाव नर्सरी,एकलिंगपुरा चैराया,प्रतापनगर चैराया होते हुये रहेगा।
03. सिरोही,पिण्डवाडा,आबूरोड,जोधपुर,राजसमन्द,नाथद्वारा से आने वाली बसों का रूट भुवाणा चैराया,न्यू आरटीओ आॅफिस,प्रतापनगर से ठोकर चैराया,सेवाश्रम चैराया,झडाव नर्सरी,सब्सििटी सेन्टर तक रहेगा तथा प्राईवेट बसों का स्टोपेज सबसिटी सेन्टर पर रहेगा। तथा रोडवेज की बसें रेतीस्टेण्ड से पारस चैराया से उदियापोल रोडवेज बस डीपो आ सकेगी।
04.सिरोही,पिण्डवाडा,आबूरोड,जोधपुर,राजसमन्द,नाथद्वारा,जाने वाली रोडवेज बसों का रूट उदियापोल रोडवेज डीपो से पारस चैराया,रेतीस्टेण्ड हाडीरानी चैराया,झडाव नर्सरी,एकलिंगपुरा चैराया,प्रतापनगर चैराया, न्यू आरटीओ आॅफिस,भुवाणा चैराया होते हुये रहेगा। प्राईवेट बसों का रूट सबसिटी सेन्टर से हाडीरानी चैराया,जडाव नर्सरी,एकलिंगपुरा चैराया,प्रतापनगर चैराया न्यू आरटीओ आॅफिस,भुवाणा चैराया होते हुये रहेगा।
05. अहमदाबाद,डुॅगरपुर,बाॅसवाडा से आने वाली बसों का रूट पारस चैराया रेतीस्टेण्ड सबसिटी सेन्टर तक रहेगा तथा प्राईवेट बसों का स्टोपेज सबसिटी सेन्टर पर रहेगा तथा रोडवेज की बसें पारस चैराया से उदियापोल रोडवेज बस डीपो आ सकेगी। बाॅसवाडा, डुॅगरपुर, अहमदाबाद जाने वाली रोडवेज बसों का रूट उदियापोल रोडवेज डीपो से पारस चैराया, गोर्धनविलास होते हुये रहेगा। प्राईवेट बसों का रूट सबसिटी सेन्टर से रेतीस्टेण्ड,पारस चैराया,गोर्धनविलास होते हुये रहेगा।
06. झाडोल फलासिया की तरफ से आने वाली बसों का रूट महाकालेश्वर तक तथा यही से पुनः जावेगी।
वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था
