उदयपुर, 7 मई। जैन सोश्यल ग्रुप सिद्धम की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
सचिव सुनील दलाल ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम के पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी एवं अध्यक्षता जे एस जी इंटरनेशनल फेडरेशन मेवाड़ रीजन के अध्यक्ष अरुण मांडोत ने की। ग्रुप से नए जुड़े 12 सदस्यों को जे एस जी इंटरनेशनल फेडरेशन के उपाध्यक्ष आर.सी. मेहता ने शपथ दिलाई। ग्रुप के अध्यक्ष अर्जुन लाल खोखावत, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार मेहता, सचिव सुनील दलाल सह सचिव अशोक जैन एवं कोषाध्यक्ष पंकज नागौरी को जे एस जी मेवाड़ रीजन के अध्यक्ष अरुण मांडोत ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। वहीं सिद्धम ग्रुप की महिला सदस्यों ने मंगलाचरण एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अनिल कोठारी ने फेडरेशन के ध्येय सूत्र का वाचन किया। सभी अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष अर्जुन लाल खोखावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आगामी वर्ष में ग्रुप द्वारा सेवा कार्य हाथ में लेने का संकल्प लिया। सचिव सुनील दलाल ने वर्ष 2024-25 का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सह सचिव अशोक जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन महेंद कुमार मेहता ने किया।
जैन सोश्यल ग्रुप सिद्धम शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
