ब्राह्मणों का कलवाना में सामुहिक यज्ञोपवित व विवाह समारोह

◆भगवान परशुराम की मूर्ति व फरसे के लिये भूमि पूजन
गोगुंदा। अखिल भारतीय नागदा पुरोहित ब्राह्मण समाज महासंघ द्वारा सातवां सामूहिक विवाह एवं यज्ञोपवित संस्कार का आयोजन उदयपुर जिले सायरा तहसील के ग्राम ब्राह्मणों का कलवाना में किया गया, इस अवसर 21 फीट  की भगवान परशुराम की प्रतिमा व 51 फीट के फरसे की स्थापना के लिये भूमिपूजन भी किया गया।
समाज के प्रकाश जोशी ने बताया कि समाज के 101 बटुकों को विधिविधान के साथ महासंघ के द्वारा यज्ञोपवित धारण की व समाज के नो जोड़ो का सामूहिक विवाह किया गया l  ब्राह्मण समाज महासंघ के संरक्षक एवं शास्त्री पंडित  परशुराम जोशी के नेतृत्व में यज्ञोपवीत  संस्कार करवाया गया  ।  यहां पर भगवान परशुराम जी की 21 फिट की  प्रतिमा एवं 51 फिट का फरसा लगाया जाएगा  जिसके लिए समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा भूमि पूजन विप्र फाऊडेशन सूरत महानगर अध्यक्ष घनश्यामलाल  सेवक व मीठा लाल पालीवाल मुख्य अतिथि थे।  समारोह में महासंघ अध्यक्ष मांगीलाल पुजारी,
जागेश्वर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पदमनाथ मण्डल अध्यक्ष मोहन नागदा सेमड, नागदा ब्राह्मण समाज के राजेश  जोशी, कलवाना,पुखराज पुजारी पलासमा, नारायण लाल बटेरी ,  भाजपा मंडल अध्यक्ष करण जोशी व बडी संख्या में समस्त नागदा ब्राह्मण समाजजन उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!