प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, विद्या निकेतन में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र जैन, विशिष्ट अतिथि प्रबंध समिति संरक्षक रमेश कोठारी, अध्यक्ष त्रीखंड प्रचारक जीवराज ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया। सरस्वती वंदना के बाद निशा व रमा ने अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रतिवेदन मा. प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने पढ़ा। मुख्य अतिथि जैन ने बताया कि विद्यार्थी प्रतिशत का दबाव नहीं बनावे। विशिष्ट अतिथि कोठारी ने शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास के विषय में बताया। परीक्षा प्रभारी निशा व्यास ने बताया कि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त भैया बहिनो को पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर समस्त अभिभावक, माता बहिने, आचार्य- दीदी उपस्थित रहे। आभार प्राथमिक प्रधानाध्यापिका रमा पानेरी व संचालन भावेश लबाना ने किया।
