तिवारी गुर्जरगौड़ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव, शास्त्री यातायात प्रकोष्ठ के प्रभारी नियुक्त

उदयपुर। अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी ने सत्र 2025-2029 के लिए अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें उदयपुर के वरिष्ठ समाजसेवी , लगभग 3 दशक से महासभा के माध्यम से समाजसेवा कर रहे शिव रतन तिवारी को राष्ट्रीय महासचिव, युवा समाजसेवी मनोज शास्त्री को यातायात प्रकोष्ठ का प्रभारी,नरेंद्र त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी व विनोद कुमार श्रोत्रीय, मनीष तिवारी, धरणीधर तिवारी को फिलहाल कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इनके पदों की घोषणा पहली मीटिंग में की जाएगी। कार्यकारिणी में नाथद्वारा से रमेश चंद्र त्रिपाठी, प्रहलाद त्रिपाठी व अशोक कुमार त्रिपाठी को भी शामिल किया गया है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!