3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एनएससी विजेता

खेरवाड़ा, तहसील खेरवाड़ा के ग्राम पंचायत कातरवास कलां में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कुल 12 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इलेवन स्टार चिकलवास ने 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए जिसके मुकाबले में एनएससी टीम ने 7.3 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर जीत हासिल की। विजेता और उप विजेता दोनों टीमों को आयोजन समिति की ओर से नगद ईनाम देकर सम्मानित किया गया। समापन के अवसर पर आयोजक समिति के अमित डामोर, दिलीप डामोर, आशीष डामोर, भावेश डामोर रतिंदर सोमा असारी अमृत कटारा आदि मौजूद रहे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!