उदयपुर 23 मार्च। आज चौबीसा ब्राह्मण हितकारी समिति उदयपुर की ओर से सेक्टर- 14 में कल्ला जी धाम के समीप स्थित समिति के निर्माणाधीन सामुदायिक भवन में आयोजित प्रथम विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन परिणय सूत्र बंधन की उम्मीदों के साथ संपन्न हुआ।
समिति महासचिव हरीश चौबीसा के अनुसार इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में उदयपुर व कोटा संभाग के उदयपुर शहर,भींडर, कानोड़,बामनिया,बाठरडा, बांसड़ा ,निमड़ी, एकलिंग जी,अदवास,सुरखंड का खेड़ा, मोतीमगरी, पाडवा, सेलोता,कतीसोर, डूंगरपुर, मोवाई ,सुरजगांव आदि स्थानों पर निवासरत के अलावा सीमावर्ती मध्यप्रदेश राज्य के रतलाम,इंदौर व खांचरोद से 105 विवाह योग्य युवक युवतियों ने पहुंचकर अपना परिचय आपस में सांझा किया।सम्मेलन की खास बात यह रही कि पुरुषों के साथ साथ महिलाएं भी उत्साहित रही। सम्मेलन में उस समय ठहाका गूंज गया जब डूंगरपुर से आए युवक ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मेलन में आए सभी युवक योग्य है किंतु हर मां बाप को अपनी बेटी के लिए सरकारी सेवक ही चाहिए, ऐसे में कुंवारों की संख्या बढ़ती जा रही है।इस पर विचार करने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रेमशंकर उपाध्याय व पूरी कार्यकारिणी की उपस्थिति में बहु प्रतीक्षित “चौबीसा मिलन” पत्रिका का विमोचन भी किया गया। यह पत्रिका पंजीकृत सभी सदस्यों को उपलब्ध करवाई गई।
इससे पूर्व समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें कोषाध्यक्ष मनोहर लाल चौबीसा द्वारा वार्षिक लेखा प्रस्तुत किया गया साथ ही पूर्ण किए गए कार्यों का अनुमोदन भी किया गया। आम सभा में समिति के प्रस्तावित आगामी कार्यों को पटल पर रखा गया। जिसमें आगामी वर्ष में समिति की ओर से प्रथम सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख है। इसके साथ ही प्रस्तावित द्वितीय परिचय सम्मेलन को हाईटेक रूप से आयोजित किया जाना प्रस्तावित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न भामाशाहों द्वारा स्वैच्छिक रूप से समिति को राशि भी दान की गई।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य खुशवंत लाल पुरोहित, डॉ शरद चंद्र पुरोहित ,डॉ कनक प्रसाद व्यास,नारायण लाल चौबीसा समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौबीसा एवं जगदीश भट्ट सहित चौबीसा समाज डूंगरपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र चौबीसा,बांसवाड़ा के सुधीर चौबीसा, चौबीसा ब्राह्मण सेवा समिति अध्यक्ष जय प्रकाश चौबीसा,चौबीसा चिंतन मंच मेवाड़ के अध्यक्ष जगदीश बांसी,मोवाई से भरत लाल चौबीसा,समिति के पदाधिकारी महामाया प्रसाद चौबीसा,मधु श्याम चौबीसा, शांतिलाल व्यास, शांतिलाल चौबीसा,अनिमेष पुरोहित, मनोहर लाल चौबीसा,भूपेश चौबीसा, गजेंद्र चौबीसा, प्रफुल्ल चौबीसा,बसंत चौबीसा, अशोक मंदावत,विवेकानंद चौबीसा,मुरलीधर चौबीसा, ललित व्यास,अमृत लाल चौबीसा योगेश चौबीसा,हितेश चौबीसा आदि भी उपस्थित रहे।
अंत में निर्माण समिति के अध्यक्ष डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। भवन के गोदावरी हॉल में स्नेहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
