राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती लीग लाने का कर रहे हैं प्रयास: राजीव दत्ता

राजेश वर्मा
उदयपुर, 22 मार्च। लोकसभा विशेषाधिकारी एवं राजस्थान कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष राजीव दत्ता ने कहा कि देश में चल रही कबड्डी लीग की तरह ही राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती लीग लाने का प्रयास कर रहे हैं। इसमें बड़ा बैनर आएगा तो खिलाड़ियों को कई लाभ मिलेंगे। प्रचार प्रसार भी होगा। खिलाड़ी आकर्षित होंगे। आगामी दिनों में कोटा में जूनियर नेशनल कुश्ती दंगल महिला पुरुष वर्ग अयोजित करा रहे हैं। इसमें विभिन्न राज्यो से खिलाड़ी भाग लेंगे।

उन्होंने उदयपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारो को बताया कि खिलाड़ियों को मिलने वाले सुविधाओं का पता लगाने के लिए वे हर जिले का दौरा कर रहे हैं। इनके लिए कई योजनाएं और सुविधाएं हैं। ग्रामीण अंचल में कुश्ती को बहुत पसंद किया जाता है। कई खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़े उसके लिए संघ की ओर से प्रयास किए जा रहे हेँ। दत्ता ने बताया कि अभी दो स्कीम शुरू है, हर मेला कुश्ती खेला, जिसमें पर्यटन विभाग द्वारा लगाए जाने वाले मेलों में कुश्ती अनिवार्य रखा गया है ताकि इसका प्रचार प्रसार बढ़े। इसकी शुरुआत डेजर्ट फेस्टिवल से की गई जहां आस्ट्रिया व न्यूजीलेंड के युवा के बीच प्रदर्शन मैच कराया जिसमें उन्हें खूब आनंद आया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के शारीरिक शिक्षकों को पत्र लिख रहे हैं वे छुट्टियों के दौरान स्कूल में प्रतिभाओ को पहचाने। जिला कुश्ती संघ भी जिला स्तर पर दंगल आयाजन कर प्रतिभाओं का चयन करें। इसमें खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी न हो उसका विशेष ध्यान रखा जाए। उनका फेयर सलेक्शन हो। वे इस पर मोनिटरिंग कर रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़े। पहलवान हमारे देश व राज्य का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर नाम ऊंचा करे। युवा कुश्ती को भी अपना करियर बना सकते हैं। सरकारी नौकरी मिल सकती है। इसके लिए जागरुकता जरुरी है। दत्ता ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर खेल में जो जीतेगा उसमें गोल्ड मेडल पर एक लाख रुपए, सिल्वर पर 51 हजार रुपए व ब्रांस पर 21 हजार रुपए का इनाम अलग से दिया जाएगा। यह प्रोत्साहन देने का प्रयास है। यह क्या रंग लाता है वह आगे देखेंगे। कुश्ती आयोजन यूं तो कोई भी स्टेट व शहर करा सकता है लेकिन कोटा में आगामी दिनों में जूनियर नेशनल कुश्ती दंगल आयोजन का मकसद राजस्थान में कुश्ती का प्रचार बढ़े। दत्ता का मानना है कि खिलाड़ी को खेलने के लिए मेट सुविधा, इंडोर स्टेडियम, जरुरी खुराक व उचित प्लेटफार्म की जरुरत होती है। वे प्रयास करेंगें कि पहलवान को यह मिलने में कोई लापरवाही न हो।

सोनिया का दिया 51 हजार का चैक : प्रेस वार्ता के दौरान कुश्ती संघ प्रदेशाध्यक्ष दत्ता ने लवली यूनिवर्सिटी पंजाब में हुए फेडरेशन कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली उदयपुर की सोनिया ओड़ को संघ की ओर से 51 हजार रुपए का चेक भेंट किया। साथ में पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी भी थे। दत्ता ने बताया कि सोनिया मजदूर परिवार की बच्ची है। इसे किसी सुविधा व तकनीक का पता नहीं फिर भी हरियाणा की पहलवान को हराकर जीती है। इसे प्रोत्साहन देने वे उदयपुर आए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!