कवि राव अजातशत्रु को उप्र के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिया ’भामाशाह सम्मान’

उदयपुर। नगर के प्रख्यात ’कवि राव अजातशत्रु’ को पांडेगंज व्यापार मंडल, लखनऊ के भव्य मंच पर दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के ’उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक’ ने  51 हजार रुपए की नगद राशि, प्रशस्ति पत्र शॉल व श्रीफल द्वारा होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन के मंच पर सम्मान प्रदान किया।
विगत 55 वर्षों से अनवरत जारी’ इस आयोजन किसी कवि साहित्यकार को सम्मानित करने की परम्परा है।इस अवसर पर देश के बड़े ’कवि वेदव्रत वाजपेई’ ने कहा कि अजातशत्रु की कविताएं मेवाड़ के इतिहास का गौरव गान करती है तथा भामाशाह ऐसे महान दानवीर थे जिन्होंने तन मन धन से मेवाड़ के गौरव को बचाने के लिए प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप का कंधे से कंधा मिला कर साथ दिया। समारोह में ’विधायक नीरज बोहरा मेयर सुषमा खर्कवाल’ सहित कई राजनेताओं और कार्यकताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!