उदयपुर। समग्र जैन समाज की और से श्री मेवाड़ जैन युवा संस्थान द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर, युग सृष्ठा ऋषभदेव भगवान का जन्म एवम् तप कल्याणक महोत्सव को प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष 23 मार्च को रविवार को ’प्रथमेश 2025’ वृहद् रूप से मनाया जाएगा। सकल दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष श्री शांतिलाल वेलावत ने जानकारी में बताया इस वर्ष कार्यक्रम चारित्र चक्रवर्ती प्रथमाचार्य 108 श्री शांतिसागर महाराज के आचार्य पद प्रतिष्ठापन शताब्दी महोत्सव को सभी कार्यक्रम समर्पित किए गए है।
संस्थान के संरक्षक पारस सिंघवी ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 23 मार्च रविवार को ’ध्वजारोहण’ के साथ ’नगर निगम प्रांगण’ में प्रारंभ होगा, जिसके पुण्यार्जक पुष्पेन्द्र धन्नावत परिवार होंगे। शोभायात्रा के प्रारंभ में 200 से अधिक वाहनों की रैली रहेगी, जिसके संयोजक मनोज गदिया ,रितेश सापड़िया रहेंगे।
शोभायात्रा संयोजक जैन युवा परिषद् के राजेश गदावत, रवीश मुंडलिया, भूपेन्द्र मुंडफोड़ा ,विजय गदावत ने बताया कि इस वर्ष एक अनुठा आयोज़न होगा जिसमें श्री आदिप्रभु का गजरथ, घोड़े, बग़्घियों, बैंड, ढोल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा सहित आर्यिका संघ सहित श्रावक- श्रविकाओ का समूह प्रभु भक्ति में प्रस्थान करेंगे।ये जुलूस ’टाउन हॉल से प्रारंभ होकर सूरजपोल चौराहा,बापू बाज़ार,दिल्ली गेट,मंडी की नाल,मुखर्जी चौक होते हुए पंचायती नोहरे’ में समाप्त होगा।
इस शोभायात्रा में महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती अंजना गंगवाल, मंजु गदावत, लीला कुर्दिया ,मधु चितौड़ा आदि के सहयोग से से 20 से अधिक जीवंत झांकी, महिला मंडल के घोष , प्रभु के जन्मोत्सव की बधाई का गायन,वादन करते हुए चलेंगे।’पंचायती नोहरे’ में धर्म सभा का आयोजन होगा, जिसमें समाज प्रमुख श्रेष्ठियों द्वारा प्रभु का चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन मांगलिक क्रियाएँ सम्पादित होगी।
संस्थान के कार्याध्यक्ष शांतिलाल गांगावत ने बताया कि मंगलाचरण के उपरांत उदयपुर नगर में विराजित ’गणिनी आर्यिका 105 श्री सुप्रकाशमति माताजी संसघ ,गणिनी आर्यिका 105 श्री भरतेश्वरमति माताजी ससंघ,आर्यिकारत्न 105 श्री प्रसन्नमति माताजी’ उपस्थित रहेगी। जिनके धर्माैपदेश से जनता लाभान्वित होगी। संस्थान के महामंत्री डॉ.राजेश देवड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, समारोह गौरव के रूप में गुलाबचंद कोटडिया समारोह अध्यक्ष आदेश्वर वक्तावत मुख्य अतिथि ,विशिष्ट अतिथि शांतिलाल जी रोशनलाल जी कोटड़िया कानपुर वासी रहेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सभी साधर्मी श्रावक -श्रविकाओ के लिये स्वामी वात्सल्य की व्यवस्था रखी जाएगी जिसके संयोजक पारस कुंनावत, हेमेंद्र दामावत,अशोक गोदडोत, दिनेश वजूआवत , अमृत टीमरवा,जिनेंद्र कुर्दिया,प्रवीण लोलावत रहेंगे।
संस्थान के वरिष्ठ मन्त्री गौरव गनोड़िया ने बताया कि प्रथमेश के आयोजन का अंतिम चरण अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन होगा जो लोक कला मंडल में आयोजित किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष निर्मल मालवी ने बताया कि इस विशिष्ट कार्यक्रम में ’मेवाड़ समाज गौरव के रूप में रोशनलाल चितौड़ा,मेवाड़ युवा गौरव के रूप में मायानगरी मुंबई मे टुडे ग्रुप के भावेश आर.शाह’ का अलंकरण से संस्थान द्वारा सम्मान किया जाएगा। इस शाम के समारोह गौरव सुनील सिपरिया, अध्यक्ष राजमल गोदड़ोत, मुख्य अतिथि अविनाश जैन होंगे। जहां देश के जाने माने प्रख्यात कवियों विष्णु सक्सेना,जानी बैरागी,शंभु शिखर,अर्जुन अल्हड़,सजल जैन का काव्य पाठ राज अजातशत्रु के संचालन में होगा।जिसके संयोजक संजय गांगावत,कमलेश जेतावत,कमलेश जूसोत, महावीर वाणावत, प्रीतेश वगेरीया है।
प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव जन्म कल्याणक महोत्सव प्रथमेश 2025 का भव्य आयोजन कल,निकलेगी भव्य शोभायात्रा
