नशा मुक्ति रैली का आयोजन 

खेरवाड़ा,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेरवाड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉक्टर रेखा पंचोली की अध्यक्षता में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों के द्वारा नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉक्टर रेखा पंचोली ने बताया कि नशा हमारे समाज के लिए एक अभिशाप है। इसके साथ ही उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉक्टर राजीव शर्मा, मुकेश कुमार बेरवा, आकाश कालुंधा, कार्यक्रम अधिकारी सीमा बोलियां ,मोनिका चौधरी उपस्थित रहे ।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!