सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्राओं को किया सम्मानित

प्रतीक जैन
खेरवाड़ा, रानी रोड स्थित आकार कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव उमंग 2025 में विभिन्न संकायों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रस्तुति पर समारोह के विशिष्ट अतिथि पारस जैन एवं निर्मल गांधी, अतिथि मनोज कोठारी, हेमचंद लबाना, पवन जोदावत, अमृत सालवी के सौजन्य से प्राचार्य डॉ चंद्र कांत जैन के निर्देशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी भावना मेघवाल के नेतृत्व में महाविद्यालय की 23 छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरेंद्र डामोर, नितिन परमार, संगीता डामोर, मनोज पारगी आदि उपस्थित रहे। अंत में कॉलेज प्रबंधन की ओर से छात्राओं के उत्साहवर्धन हेतु अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!